राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर आसनसोल नगर निगम ने किया उन्हें याद:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नगर निगम की तरफ से आज राजा राममोहन राय की जयंती के अवसर पर आसनसोल के बीबी कॉलेज के निकट राजा राममोहन राय की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने यहां पर राजा राममोहन राय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया इस मौके पर उनके साथ आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी मानस दास तथा नगर निगम के तमाम अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे सभी ने राजा राममोहन राय को श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर अपना वक्तव्य रखते हुए अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि राजा राममोहन राय जैसे महापुरुषों की वजह से ही आज हमें आज का बंगाल मिला है उन्होंने कहा कि राजा राममोहन राय ने ऐसे कई कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई थी जो हमारे समाज में सदियों से थी और जो हमारे समाज को अंदर से दीमक की तरह खत्म कर रहे थे सती प्रथा उसमें से एक है सती प्रथा के खात्मे के लिए राजा राममोहन राय ने पूरी कोशिश की और अंग्रेजी हुकूमत को मजबूर किया कि इस बेहद क्रूर प्रथा को समाप्त किया जाए इसको लेकर उन्होंने कानून भी बनवाया उन्होंने कहा कि बंगाल अपने नवजागरण के लिए जाना जाता है और उस नवजागरण का राजा राममोहन राय एक बेहद अहम हिस्सा थे उन्होंने पाश्चात्य आधुनिक सोच और भारतीय परंपराओं के बीच एक समन्वय बनाते हुए एक ऐसे बंगाल और भारत का सपना देखा था जिसमें किसी भी प्रकार की कट्टरता या दकियानूसी सोच की कोई जगह नहीं होगी उन्होंने कहा कि राजा राममोहन राय की सोच और उनके आदर्श आज भी प्रासंगिक है आज भले ही हम 21वीं सदी में होने की बात करते हैं लेकिन आज भी समाज में ऐसे कई लोग हैं जिनकी सोच हजारों साल पहले की है ऐसे लोगों को सही रास्ता दिखाने के लिए राजा राममोहन राय के आदर्शों को आज की नई पीढ़ी के सामने उजागर करना अति आवश्यक है यही वजह है कि आसनसोल नगर निगम हमेशा राजा राममोहन राय जैसे महापुरुषों की जयंती और पुण्यतिथि पर उन्हें याद करता है












