आसनसोल रेलवे स्टेशन पर हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल जीआरपी ने उदयपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस में अवैध हथियार के साथ एक युवक को धर दबोचा।
जीआरपी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गयी. 21 साल के करण साहा उर्फ रोहन साहा को प्लेटफॉर्म नंबर 5 से पकड़ा गया. युवक उदयपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस से उदयपुर से कोलकाता की यात्रा कर रहा था।
जीआरपी ने युवक के पास से 9 एमएम की पिस्टल और 4 कारतूस बरामद किये. जीआरपी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक 9 एमएम पिस्टल और 4 कारतूस के साथ धनबाद से ट्रेन में चढ़ा है. इसी सूचना के आधार पर आसनसोल जीआरपी ने कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया.
जीआरपी के अनुसार ऐसा लगता है कि युवक आसनसोल में किसी को हथियार पहुंचाने जा रहा था. पूछताछ में युवक ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बताया। जब उससे उसके घर का पता पूछा गया तो उसने कभी कहा कि वह आसनसोल के लोअर चेलिडांगा में रहता है तो कभी कहा कि वह उषाग्राम में रहता है












