आज आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में कोयला तस्करी मामले में पेश हो सकती है चार्जशीट:
1 min read
आसनसोल :कोयला तस्करी मामले में आज आसनसोल की सीबीआई अदालत में अनुप माजी सहित 43 लोगों के खिलाफ चार्ज शीट गठित की जाएगी। इसे लेकर आज सुबह से ही आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में सरगर्मी देखी जा रही है। अनूप माजी उर्फ लाला तथा उनके वकील सीबीआई अदालत आ गए। वहीं सीबीआई के वकील भी अदालत पहुंच गए। आपको बता दें कि कोयला तस्करी मामले में सीबीआई ने अनूप माजी सहित कई ईसीएल के अधिकारियों को भी आरोपी बनाया है। आज उनके खिलाफ चार्जशीट गठित कर अदालत में पेश किया जाएगा।












