5 जून को होने वाले फल हारिणी मां कालीका पूजा के आयोजन को लेकर धर्म चक्र सेवा समिति में हुई बैठक:
1 min read
आसनसोल :हर साल की तरह इस साल भी काली पहाड़ी धर्म चक्र सेवा समिति की तरफ से फल हारिणी मां कालीका पूजा का आयोजन किया जाएगा इस साल 5 जून को इस पूजा का आयोजन किया जाएगा इसे लेकर आज मां घागरबुरी मंदिर परिसर में धर्म चक्र सेवा समिति की एक बैठक हुई जिसमें इस पूजा के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई इस बारे में पत्रकारों को जानकारी देते हुए धर्म चक्र सेवा समिति के अध्यक्ष रूपेश साव ने बताया कि हर साल की तरह इस साल भी धर्म चक्र सेवा समिति की तरफ से फ़लहारिणी कालिका पूजा का आयोजन किया जाएगा 5 जून को यह पूजा है उससे पहले 3 तारीख से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि 3 जून को सुबह 11:00 से 24 घंटे के अष्टजाम की शुरुआत होगी। फिर 4 जून को सुबह 6:00 के आसपास एक विशाल शोभायात्रा निकलेगी जो बूधा पीएनटी कॉलोनी से निकलेगी उन्होंने बताया कि 4 जून को पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए भी लोकसभा चुनाव का मतगणना होने वाला है इसलिए उनकी कोशिश रहेगी कि इस शोभा यात्रा को सुबह 9:00 बजे तक समाप्त कर लिया जाए इसके बाद 5 जून को सुबह 9:00 बजे से कुमारी पूजन रात 8:00 बजे फलाहारनी पूजा 8:30 बजे चंडी यज्ञ और उसके बाद 9:00 बजे से महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा उन्होंने कहा कि उनको उम्मीद है कि हर साल की तरह साल भी हजारों की तादाद में शिल्पांचल के श्रद्धालु फलहारिणी कालिका पूजा में सम्मिलित होंगे












