कोयला तस्करी मामले में आज नहीं हुई चार्ज शीट दाखिल 3 जुलाई को होगी अगली सुनवाई:
1 min read
आसनसोल :कोयला तस्करी मामले में आज सीबीआई द्वारा आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में चार शीट गठित होने की बात थी लेकिन सीबीआई द्वारा आरोपी पक्ष को चार्ज शीट की जो कॉपी प्रदान की गई है वह काफी बड़ी होने के कारण आरोपी पक्ष द्वारा अदालत से समय मांगा गया जिस पर अदालत ने आरोपी पक्ष को समय प्रदान किया और आज कोयला तस्करी मामले में फाइनल चार्ट शीट का गठन नहीं हो सका अगली तारीख 3 जुलाई मुकर्रर की गई है इस बारे में आरोपी पक्ष के वकील अभिषेक मुखर्जी ने कहा कि सीबीआई द्वारा उनको जो कॉपी प्रदान की गई है वह काफी बड़ी है उसे कॉपी को पढ़ने के लिए उनको समय चाहिए आसनसोल अदालत से उन्होंने समय की मांग की थी उसे अनुरोध को स्वीकार करते हुए आसनसोल अदालत द्वारा समय प्रदान किया गया और इस मामले की अगली सुनवाई 3 जुलाई को रखी गई है












