आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में किया बेहतरीन रिजल्ट:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल पिछले लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में इस क्षेत्र में अपनी पहचान बनाता रहा है इस स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने हमेशा शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अलग छाप छोड़ी है। इस साल भी आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के कक्षा 10 और 12 के बच्चों ने सीबीएसई परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया कक्षा 10 की परीक्षा में आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के 10 विद्यार्थियों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किया इसमें। पीयूष शर्मा को सबसे ज्यादा 93.8% अंक मिले हैं। वही कक्षा 12 की परीक्षाओं में भी 10 विद्यार्थियों को 83% से ज्यादा अंक मिले हैं। अभय कुमार सिंघानिया को 96.8% अंक मिले हैं। इस बारे में जब हमने आसनसोल नॉर्थ प्वाइंट स्कूल के कर्णधार सचिन राय से बात की तो उन्होंने कहा कि यह स्कूल के लिए बेहद गर्व का विषय है कि उनके इतने सारे विद्यार्थियों ने कक्षा 10 और 12 की परीक्षा में इतना बेहतरीन प्रदर्शन किया है उन्होंने इसके लिए इस स्कूल के शिक्षकों को धन्यवाद दिया उन्होंने कहा कि यह उनके अनवरत प्रयास का नतीजा है कि इस स्कूल के विद्यार्थी इस मकाम को हासिल कर सके












