10 जून को होगा आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स का चुनाव:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी और एग्जीक्यूटिव मेंबर्स के लिए 10 जून को चुनाव कराया जाएगा। आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के चुनाव अधिकारी जगदीश केडिया ने एक नोटिस जारी किया जिसमें उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। 10 जून को 2024 – 26 कार्यकाल के लिए होने वाले चुनाव में एक प्रेसिडेंट एक सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दो वाइस प्रेसिडेंट एक आनेरेरी सेक्रेटरी दो जॉइंट सेक्रेटरी एक आनेरेरी ट्रेजर एक जॉइंट ट्रेजर और 22 एग्जीक्यूटिव कमिटी मेंबर के लिए चुनाव होगा। जगदीश केडिया द्वारा जारी इस नोटिस में बताया गया है कि 20 मई को शाम 6:00 के बाद आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स के मतदाता सूची को जारी की जाएगी। 21 से 27 मई नॉमिनेशन पर उपलब्ध कराए जाएंगे रविवार और छुट्टी के दिन छोड़कर हफ्ते के हर दिन सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 तक और शाम 5:00 बजे से 7:00 तक यह फार्म उपलब्ध कराए जाएंगे। 28 मई को नॉमिनेशन जमा करने का आखिरी दिन होगा 29 मई को नॉमिनेशन फॉर्म की जांच की जाएगी। उसी दिन शाम 6:00 बजे तक प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी। 30 मई प्रत्याशियों के लिए नाम वापस लेने की आखिरी तारीख होगी। और उसी दिन प्रत्याशियों के नाम की आखिरी सूची जारी कर दी जाएगी इसके बाद 10 जून को सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक चुनाव होगा। इस नोटिस के मुताबिक जगदीश केडिया को इस चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करने में मनिंदर कुंद्रा तथा अरुण गुप्ता सहयोग करेंगे।












