माई स्कूल कोचिंग सेंटर के पांच मेधावी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया सम्मानित:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के पुलिस लाइन इलाके में स्थित माई स्कूल कोचिंग सेंटर में आज एक प्रेस मीट और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया यहां पर इस साल विभिन्न बोर्ड परीक्षाओं में इस कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले जिन विद्यार्थियों ने बेहतरीन नतीजे निकाले हैं उनको सम्मानित किया गया। आपको बता दें कि इस साल माई स्कूल कोचिंग सेंटर के 18 बच्चों ने बोर्ड परीक्षा दी थी सभी 18 बच्चे बेहतरीन अंक लेकर उत्तीर्ण हुए हैं इसमें केशव पात्रा नामक छात्र 98% से भी ज्यादा अंक लाने में सफल रहे हैं। ऐसे ही पांच मेधावी छात्रों को आज मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर इस कोचिंग सेंटर से जुड़े अधिकारियों ने एक प्रेस मीट की उन्होंने बताया कि यह कोचिंग सेंटर 2012 से चल रहा है और यहां पर जेईई मेंस जीईई एडवांस और नीट की तैयारी कराई जाती है। इन्होंने बताया कि अब तक इस कोचिंग सेंटर से पढ़ने वाले करीब 100 से ज्यादा बच्चों ने विभिन्न आईआईटी और मेडिकल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और इस कोचिंग सेंटर से प्रशिक्षण प्राप्त कई विद्यार्थी आज डॉक्टर बनकर आसनसोल जिला अस्पताल दुर्गापुर आइक्यू सिटी जैसे अस्पतालों में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यहां से पढ़ने वाले कई बच्चे आईआईटी में भी पढ़ चुके हैं और आज समाज में उच्च पद पर आसीन है उन्होंने कहा कि यहां पर बीएचयू कानपुर खड़गपुर आईआईटी से शिक्षक आते हैं और यहां के बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान करते हैं यही वजह है कि 2012 से लेकर आज तक माई स्कूल कोचिंग सेंटर मैं प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थी शैक्षणिक रूप से बेहद कामयाब रहता है।












