रानीगंज के बक्तारनगर में डंपर फ्लाईओवर से नीचे गिरा एक व्यक्ति की मौत:
1 min read
रानीगंज :कच्चे माल से भरा एक डंपर डिवाइडर से बचने के दौरान फ्लाईओवर के नीचे गिर गया। आसनसोल के रानीगंज में बख्तरनगर फ्लाईओवर ब्रिज पर यह घटना घटी।मालूम हो कि डंपर का चालक व खलासी वाहन के नीचे दब गये थे. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने एक शव बरामद किया. दूसरे शख्स की तलाश में बचाव कार्य जारी है। घटना के बारे में एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि फ्लाई ओवर पर डिवाइडर के कारण डंपर अपना नियंत्रण को बैठा और फ्लाईओवर से नीचे गिर गया इस घटना में ड्राइवर गाड़ी के अंदर ही फंस गया था। उन्होंने बताया कि गाड़ी के अंदर और भी कोई हैं कि नहीं इसकी तलाश की जा रही है












