कोयला तस्करी मामले में अनुप माजी उर्फ लाला को मिली सशर्त जमानत:
1 min read
आसनसोल :कोयला तस्करी मामले में आज अनूप माजी उर्फ लाला आसनसोल की विशेष सीबीआई अदालत में पेश हुए अदालत ने उन्हें व्यक्तिगत बॉन्ड पर जमानत दे दी। इस संदर्भ में उनके वकील ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए आज अनूप माजी आसनसोल अदालत में पेश हुए जहां अदालत ने उनको व्यक्तिगत बॉन्ड पर जमानत मंजूर कर दिया। उनपर शर्त है कि वह अपने गांव के घर के पते पर ही रहना है और अगर उनको वहा से कहीं बाहर जाना है तो उनको अदालत का आदेश लेना होगा। हालाकि वह यह नहीं बता पाए कि कोलकाता में उनके घर को सीज किया जाएगा या नहीं। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने उनके जमानत की अर्जी का विरोध किया था












