काजोड़ा के जामबाद कोलियरी में हुए हादसे में एक श्रमिक की मौत श्रमिक में असंतोष:
1 min read
अंडाल :ईसीएल के काजोड़ा एरिया के जामबाद कोलियरी में रंजीत बावरी नामक एक श्रमिक ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गया जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में ही उसकी मौत हो गई दुर्घटना के बाद विभिन्न श्रमिक संगठनों द्वारा प्रबंधन पर श्रमिकों के सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाया गया। बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह करीब 7:15 पर हुई कोलियरी सूत्रों के अनुसार खदान के नीचे दुर्घटना में रंजीत बावरी की मौके पर ही मौत हो गई थी यह जामबाद कोलियरी के चार नंबर पिट पर हुई। हादसे के बाद खदान श्रमिकों और परिवार के सदस्यों ने रंजीत के एक आश्रित को नौकरी और उचित मुआवजे की मांग पर प्रदर्शन शुरू कर दिया आखिरकार प्रबंधन द्वारा सभी मांगे मान ली गई और प्रदर्शन समाप्त हो गया लेकिन खदानों में बार-बार हो रही दुर्घटनाओं से श्रमिकों की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में जरूर आ गई












