shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

संदेशखाली की घटना पर भाजपा हुई टांय टांय फिस – शत्रुघ्न सिन्हा:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल लोकसभा के लिए मतदान हुआ आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा ने आज दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद उन्होंने शत्रुघ्न सिन्हा को तिलक लगाया और उनकी जीत के लिए प्रार्थना की इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जो प्रत्याशी हैं उनको जवाब देना होगा कि इससे पहले जब वह दार्जिलिंग के सांसद थे तो उन्होंने क्या किया वर्धमान दुर्गापुर में उन्होंने क्या किया उन्हें उनके हर कार्य का पारदर्शिता के साथ हिसाब देना होगा। आज आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्निमित्रा पाल मतदान करने आसनसोल आई थी वहां पर उन्होंने मतदान करके पत्रकारों से बात की और उन्होंने कहा कि अगर राष्ट्रीय स्तर पर राहुल गांधी पप्पू हैं तो बंगाल में अभिषेक बनर्जी पप्पू हैं इस पर शत्रुघ्न सिन्हा से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह सारी बातें भाजपा के जो नेता कह रहे हैं वह इस बौखलाहट में कह रहे हैं कि उनको पता है कि बंगाल में उनका सुपड़ा साफ होने वाला है ऐसे में वह डर के मारे और बौखलाहट में यह सारी बातें कह रहे हैं उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हो या अभिषेक बनर्जी दोनों ने ही अपने आप को साबित किया है अभिषेक बनर्जी आज की तारीख में बंगाल ही नहीं बल्कि पूरे देश में सबसे लोकप्रिय युवा नेता है इसलिए उनको जो पप्पू कह रहे हैं वह कुछ नहीं जानते उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी को पप्पू कहने वाले फेकू है। उन्होंने कहा कि भाजपा इतने महीनों से जिस संदेश खाली की घटना को लेकर बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके कैबिनेट को बदनाम कर रही थी अब यह पता चल गया है कि यह सब कुछ भाजपा की साजिश थी संदेश खाली में जो दुष्प्रचार किया जा रहा था उसकी हवा निकल चुकी है और लोगों को सच्चाई का पता चल चुका है इसलिए भी भाजपा के नेता बौखलाए हुए हैं और इस तरह के उलजलूल बातें कर रहे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा के प्रधानमंत्री मोदी को व्यक्तिगत तौर पर अपना दोस्त मानते हैं लेकिन आजकल वह जिस तरह की बातें कर रहे हैं जिस तरह के बयान दे रहे हैं वह कहीं से भी एक प्रधानमंत्री के लिए शोभा नहीं देते उन्होंने कहा कि वह कहते हैं संदेश खाली पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को शर्म आनी चाहिए तो क्या उनको मणिपुर हाथरस कानपुर की घटनाओं पर शर्म आती है उनको इस बात पर शर्म आती है कि आज देश का किसान लगातार आत्महत्या कर रहा है उनको इस बात पर शर्म आती है कि आज देश का युवा बेरोजगार है और रोजगार के अभाव में आत्महत्या कर रहा है उन्होंने कहा कि भले ही वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को व्यक्तिगत तौर पर बहुत मानते हैं लेकिन यह सच्चाई है कि हार के डर से वह बौखलाए हुए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने‌ कटाक्ष करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी बनारस में आज 4 घंटे का रोड शो करें या 40 घंटे का 400 पार तो नहीं होने वाला इस चुनाव में भाजपा की हार तय है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page