चेलीडंडाल में बैरट स्कूल में भाजपा ने लगाया फर्जी वोटिंग का आरोप, स्थिति तनावपूर्ण:
1 min read
आसनसोल :आज आसनसोल के चेलीडंगाल इलाके में बैरट स्कूल मैं मतदान के दौरान मृत व्यक्तियों के नाम पर मतदान होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी की तरफ से पार्टी के प्रदेश स्तर के नेता कृष्णेंदु मुखर्जी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया दूसरी तरफ टीएमसी कार्यकर्ता भी वहां उपस्थित होते हैं और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया कि यहां पर शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हो रहा था लेकिन भाजपा नेता और कार्यकर्ता यहां पर अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए और नारेबाजी करने लगे मामला काफी तनाव पूर्ण हो गया इस बारे में कृष्णेंदु मुखर्जी ने कहा कि यहां पर सूरेश प्रसाद नाम का एक मतदाता मतदान करने आया था तो बताया गया कि उसका मतदान हो चुका है । जब उनको इस बात का पता चला तो वह यहां पर आए और उन्होंने यहां पर प्रिसाईडिंग आफिसर से टेंडर वोट करवाने की मांग की। सेक्टर ऑफिसर से भी इसकी शिकायत की गई है सेक्टर ऑफिसर जब तक आकर इस मामले का निपटारा नहीं करते तब तक वह नहीं जाएंगे उन्होंने कहा कि इस तरह से फर्जी वोटिंग को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा वहीं जिस व्यक्ति पर फर्जी वोटिंग करने का शक जताया जा रहा था जब मीडिया कर्मियों ने उस व्यक्ति से बात करने की कोशिश की तो वह मौके से भागने लगा उसने कहा कि वह ऑटो चालक है और किसी को वहां पर छोड़ने आया था और उसका किसी भी पार्टी से कोई लेना देना नहीं है हालाकि वह इस बात का जवाब नहीं दे पाया कि वह किसे छोड़ने आया था जब मीडिया कर्मियों ने उससे और ज्यादा सवाल पूछा तो वहां से भाग खड़ा हुआ । स्थिति को देखते हुए वहां पर आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक भी पहुंच गए और उन्होंने टीएमसी कार्यकर्ताओं को शांत कराया वही केंद्रीय सुरक्षा बलों के साथ-साथ भारी संख्या में आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और परिस्थिति को नियंत्रित किया।












