शत्रुघ्न सिन्हा की जीत की प्रार्थना करते हुए उनकी पत्नी पूनम सिन्हा ने की पूजा अर्चना:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र के टीएमसी प्रत्याशी पूनम सिन्हा ने आज मुर्गा सोल इलाके में स्थित दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना की इसके बाद वह शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा जहां ठहरे हुए हैं उस होटल में पहुंची यहां पर पत्रकारों से बात करते हुए पूनम सिन्हा ने कहा कि आज क्योंकि चुनाव है उनके लिए बहुत बड़ा दिन है इसलिए आज वह दुर्गा मंदिर में पूजा करने गई थी और उन्होंने मां दुर्गा से शत्रुघ्न सिन्हा की जीत की प्रार्थना की उनको पूरा विश्वास है की मां का और आसनसोल के निवासियों का आशीर्वाद शत्रुघ्न सिन्हा को मिलेगा और वह जीत हासिल करने में कामयाब होंगे उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा रोज़ अपनी दिनचर्या का पालन करते हुए लोगों से मिलते हैं। पूनम सिन्हा ने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा की जीत को लेकर विरोधी पक्ष द्वारा जो भी बातें कही जा रही हैं वह कहने के लिए कहीं जा रही हैं सच्चाई यह है कि 4 जून को जब नतीजे आएंगे तो देखा जाएगा कि शत्रुघ्न सिन्हा दूसरी बार के लिए आसनसोल के सांसद चुने गए हैं इसमें उनको कोई संदेह नहीं है












