पांडेश्वर के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी को पुलिस ने पांडवेश्वर में प्रवेश करने से रोका:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा चुनाव के दिन आसनसोल नगर निगम के पूर्व मेयर तथा पांडवेश्वर के पूर्व विधायक जितेंद्र तिवारी पांडेश्वर जा रहे थे तब बहुला मोड पर उनको रोक दिया गया पुलिस द्वारा उनके काफिले को रोका गया जब जितेंद्र तिवारी ने पुलिस से इसका कारण पूछा तो पुलिस के अधिकारी कोई जवाब नहीं दे पाए जितेंद्र तिवारी ने कहा कि उनके पास चुनाव आयोग का आधिकारिक अनुमति पत्र है जिसके जरिए वह पांडवेश्वर में प्रवेश कर सकते हैं लेकिन पुलिस उन्हें क्यों रोक रही है इसका कोई कारण पुलिस के अधिकारी नहीं बता पाए उन्होंने कहा कि वह यहां पर रुके हुए हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के आसनसोल लोकसभा केंद्र के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया से संपर्क किया है और अगर पुलिस के अधिकारियों को उनके उच्च अधिकारियों से कोई निर्देश आता है तो वह पांडेश्वर में प्रवेश कर सकते हैं। हालांकि तकरीबन 3 घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पांडेश्वर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी तो जितेंद्र तिवारी आसनसोल वापस लौट गए हालांकि आसनसोल वापस लौटने से पहले उन्होंने पुलिस के इस रवैये पर अपना असंतोष जाहिर किया और कहा कि आज पुलिस ने जो किया वह पूरी तरह से गैरकानूनी है उनके पास चुनाव आयोग का लिखित अनुमति पत्र है जिसमें यह कहा गया है कि वह पांडवेश्वर में प्रवेश कर सकते हैं लेकिन उनको पुलिस द्वारा रोका गया और पुलिस यह भी नहीं बता पाई कि उनको क्यों रोका जा रहा है उन्होंने साफ कहा कि वह उन पुलिस अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करेंगे जिन्होंने उनको पांडवेश्वर में प्रवेश करने से रोका।












