आसनसोल लोकसभा केंद्र के विभिन्न डीसीआरसी से मतदान कर्मी अपने-अपने केंद्रों की तरफ रवाना:
1 min read
आसनसोल :कल आसनसोल लोकसभा के लिए मतदान होगा आज आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न डीसीआरसी से मतदान कर्मी अपने-अपने मतदान केदो के लिए रवाना हो गए आसनसोल पॉलिटेक्निक से बाराबनी और जमुड़िया के लिए मतदान कर्मी रवाना हुए इस मौके पर हमने कुछ मतदान कर्मियों से बात की तो उनका कहना है कि अन्य वर्षो के मुकाबला इस वर्ष काफी अच्छे
इंतजाम किए गए हैं वहीं मतदान केंद्रों पर मतदान कर्मियों को जो सुविधाएं इस बार दिए जा रहीं हैं वह भी पहले से बेहतर हुई है उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग द्वारा मतदान कर्मियों के लिए जो इंतजाम किया गया है उससे वह संतुष्ट हैं और सुरक्षा के मद्देनजर भी उनको कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा कि आज डीसीआरसी से उनको मतदान सामग्री प्राप्त हो गई और अब वह सभी मतदान कर्मी बसों में बैठकर अपने-अपने निश्चित मतदान केंद्रों की तरफ रवाना हो रहे हैं वही जब हमने डीसीआरसी के विभिन्न काउंटरों पर मतदान कर्मियों की सहायता कर रही महिला कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि वह सभी बाराबनी ब्लॉक से आईं हैं। और उनका काम मतदान कर्मियों को उनके गंतव्य तक रवाना करने में उनकी मदद करना है












