बिजली की समस्या से परेशान जमुड़िया के जान बाजार में लोगों ने मतदान केंद्र पर लगाया ताला:
1 min read
जमुड़िया :ग्रामीणों ने मतदान केंद्र पर ताला लटका कर विरोध जताया. जमुरिया के बुथ क्रमांक 243 की यह घटना घटी। जमुरिया के जानबाजार गांव में लंबे समय से बिजली नहीं है. जब पुलिस मतदान केंद्र को अपनी हिफाजत में लेने गयी तो ग्रामीणों ने पुलिस को घेर कर विरोध प्रदर्शन किया। इस बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि उनको यहां पर बिजली की काफी समस्या है कई बार यहां पर प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि उनकी इस समस्या को दूर किया जाए लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है जिस वजह से उनको खास करके उनके बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है यही वजह है कि आज उन्होंने मतदान कर्मियों द्वारा जनरेटर उतारने नहीं दिया गया इनका साफ कहना है कि जिस तकलीफ से यह लोग पूरे साल गुजरते हैं मतदान कर्मियों को भी उसे तकलीफ को समझने की जरूरत है तब कहीं जाकर प्रशासन उनकी समस्याओं को दूर करेगा उन्होंने कहा कि वह मतदान के खिलाफ नहीं है वह जरूर मतदान करेंगे लेकिन यहां पर जनरेटर उतारने नहीं देंगे












