shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

टीएमसी के जिला नेतृत्व द्वारा किया गया संवाददाता सम्मेलन, जयदेव खां के मुद्दे पर भाजपा को घेरा:

1 min read

आसनसोल :देश के गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को रानीगंज में रोड शो किया था उसके बाद जब वह अंडाल एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे थे तब उनको भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा एयरपोर्ट पर रवाना किया गया था भाजपा की उस टीम में रानीगंज के जयदेव खां नामक एक व्यक्ति भी थे टीएमसी की तरफ से आरोप लगाया जा रहा है कि जयदेव खां कुख्यात कोयला माफिया हैं और सोशल मीडिया पर उनके द्वारा अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता दिए जाने की तस्वीरों से यह बात साफ हो गई है कि यहां पर कोयला माफियाओं के साथ भाजपा की सांठ गांठ कितनी गहरी है के देश के गृहमंत्री को एक कोयला माफिया फूलों का गुलदस्ता दे रहा है इसे लेकर कल रात आसनसोल के राहा लेन स्थित टीएमसी पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन किया गया यहां पर मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्धमान जिले के टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती वी शिवदासन दासु एमएमआईसी गुरदास चटर्जी पत्रकारों से रूबरू हुए मलय घटक ने कहां के देश के गृहमंत्री रानीगंज में रोड शो करने आए थे जब वह दिल्ली के लिए वापस जा रहे थे तब कोयला माफिया जयदेव खां द्वारा उनको अंडाल एयरपोर्ट पर रवाना किया गया सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल हो रही है इसी से साफ पता चलता है कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का कोयला माफियाओं के साथ सांठगांठ है। उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष के पैड पर लिखे कुछ नामों को दिखाया जिनमें जयदेव खां का नाम भी शामिल है। यह वह लोग हैं जिनको अमित शाह को रवाना करने के लिए बनाई गई टीम में रखा गया था मलय घटक ने कहा की भाजपा जिला अध्यक्ष द्वारा उनके आधिकारिक लेटर हेड पर उनके दस्तखत किए गए नामों की सूची में एक कोयला माफिया का नाम है इसी से साबित होता है की भाजपा नेताओं और कोयला माफियाओं के बीच मिली भगत है उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा यहां पर कोयला माफियाओं के साथ मिलकर राष्ट्रीय संसाधनों की चोरी कर रही है उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है जबकि टीएमसी नेताओं को झूठे मामलों में फसाया जा रहा है और जब यह मामले अदालत में जा रहे हैं तब यह साबित भी हो जा रहा है कि टीएमसी नेताओं के खिलाफ लगाए गए आरोप पूरी तरह से झूठे हैं जिसका सबसे बड़ा उदाहरण संदेश खाली है संदेश खाली में भाजपा द्वारा टीएमसी को बदनाम करने के लिए तमाम तरह के आरोप लगाए गए थे लेकिन देखा जा रहा है कि एक भी आरोप में कोई सच्चाई नहीं है उन्होंने आसनसोल लोकसभा केंद्र के लोगों से अपील की कि वह इन चीजों को देखें और यह भी याद रखें कि राजू झा जयदेव खां जैसे कोयला माफियाओं को वर्धमान दुर्गापुर से भाजपा प्रत्याशी दिलीप घोष द्वारा पार्टी में शामिल करवाया गया था इसलिए 13 तारीख को जब आसनसोल लोकसभा क्षेत्र सहित इस जिले में मतदान होगा यहां की जनता ईवीएम के जरिए उसका जवाब दे। वही वी शिवदासन दासु ने भी भाजपा और केंद्रीय सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार पिछले 10 सालों से सत्ता में है लेकिन आज भी अगर नरेंद्र मोदी को लोगों से वोट मांगना पड़ रहा है तो झूठी कहानी गढ़कर वोट की अपील करनी पड़ रही है क्योंकि उनको भी पता है कि उन्होंने पिछले 10 सालों में भारत की जनता के विकास के लिए कोई काम नहीं किया है दूसरी तरफ राज्य में एक ऐसी सरकार चल रही है जो ममता बनर्जी के नेतृत्व में 2011 से लगातार लोगों के विकास के लिए काम कर रही है और इसलिए टीएमसी अपने कार्यों को दिखाकर लोगों से वोट मांग रही है यही फर्क है भाजपा और टीएमसी में और दूसरी तरफ उन्होंने भी अमित शाह को अंडाल एयरपोर्ट पर जयदेव खां द्वारा फूलों का गुलदस्ता देने के मुद्दे पर कहा कि यह एक तस्वीर ही पूरी कहानी को बयां करती है कि भाजपा द्वारा टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी पर तमाम तरह के आरोप लगाए जाते हैं लेकिन सच्चाई यह है कि माफियाओं के साथ अगर किसी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मिलीभगत है तो वह भाजपा है। दासु ने कहा कि इस जिले में भारतीय जनता पार्टी के पास क्या नेताओं की कमी पड़ गई थी कि देश के गृहमंत्री को एयरपोर्ट पर रवाना करने के लिए एक दागी व्यक्ति को लाना पड़ा उन्होंने कहा कि टीएमसी के भी बड़े-बड़े नेता विभिन्न जगहों पर जाते हैं लेकिन एक भी दागी व्यक्ति को उनके आसपास भी फटकने नहीं दिया जाता। उन्होंने भी इस जिले के मतदाताओं से अपील की कि वह भी इन चीजों पर नजर रखें इन चीजों को समझें और 13 तारीख को मतदान के जरिए भाजपा को इसका माकूल जवाब दें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page