टॉडलेर्स की तरफ से मनाया गया मदर्स डे:
1 min read

आसनसोल :मोंटेसरी हाउस फॉर चिल्ड्रन टाडलर्स की तरफ से मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक बेहद खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में करीब 50 माताएं अपने बच्चों के साथ शामिल हुईं और उन्होंने खूब आनंद उठाया। माताओं ने अपने बच्चों के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, खेल खेले और बच्चों के साथ रैंप वॉक भी किया और सभी ने खूब आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में टॉडलर्स से जुड़े केका चैटर्जी प्रियंका सेठ राय ने उनकी उपस्थिति के लिए सभी माताओं और बच्चों को धन्यवाद दिया और कहा कि मदर्स डे एक बेहद जज्बाती दिन होता है जब हर एक इंसान अपनी मां को याद करता है। खुशनसीब होते हैं वह लोग जिनकी मां उनके साथ होते हैं । खासकर बच्चों के लिए मां से बढ़कर और कोई नहीं होता। इसलिए आज टॉडलेर्स की तरफ से यह विशेष कार्यक्रम रखा गया जहां मां और बच्चे के इस अटूट बंधन को सबके सामने प्रस्तुत किया गया












