फ़िरोज़ खान एफके को भारत की प्रतिष्ठित संस्था आर्थिक परिवर्तन परिषद का निर्देशक बनाया गया:
1 min read
आसनसोल :अन्तर्राष्ट्रीय समाजसेवी, मशहूर इंटरनेशनल बिजनेसमैन और एफके ग्रुप के चेयरमैन फिरोज खान एफके जो भारत और विश्व के विभिन्न देशों में विभिन्न क्षेत्रों में बिजनेस के साथ-साथ अपने कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के बहुत से सामाजिक जिम्मेदारियों के साथ पूरे देश भर में साल भर करते रहते हैं। उनका काम आज भी जारी है। उनके इन्हीं कार्यों को देखते हुए और साथ ही भारत के विदेशी व्यापार को बढ़ावा देने में हमेशा आगे रहते हैं। उनके पूरे प्रोफाइल को देखते हुए, फिरोज खान एफके को भारत के प्रतिष्ठित संगठन आर्थिक परिवर्तन परिषद का सलाहकार समिति का निर्देशक बनाया गया है।
फ़िरोज़ खान एफके को यह सम्मानित पद मिलने से लोगो में बहुत ख़ुशी देखी जा रही है और शिल्पांचल के लोगो के साथ-साथ पुरे देश और विदेश से लोग उनको मुबारकबाद दे रहे है।
फ़िरोज़ खान एफके ने बताया कि जिस तरह से इस प्रतिष्ठित संस्था ने उन पर इतनी अहम जिम्मेदारी दे कर इज्जत और जिम्मेदारी दी है उस जिम्मेदरी को पुरे दिल और मेहनत से निभाएंगे, जिससे यह संस्था पूरी दुनिया में आगे बढ़ेगी और साथ ही भारत का नाम रौशन होगा। उनकी कोशिश रहेगी कि उद्योग युग बढ़े, हर क्षेत्र में विकास हो और रोज़गार के मौके बढ़े और देश की अर्थव्यवस्था ठीक हो और इस विकास से हर कोई जुड़ सके।












