shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने की दोमोहानी इलाके में चाय पे चर्चा:

1 min read

आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया आज दो मोहानी इलाके में प्रचार के लिए पहुंचे उनके साथ इस क्षेत्र के तमाम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां उन्होंने चाय पर चर्चा की इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां के कार्यकर्ताओं द्वारा बार-बार अनुरोध किया जा रहा था कि वह यहां एक बार आएं और यहां के कार्यकर्ताओं से और जनता से बातचीत करें आज वह यहां पर आए हैं उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी ने कल आसनसोल आकर काफी बड़ी-बड़ी बातें की थी लेकिन उनको यह पता होना चाहिए कि जब अभिषेक बनर्जी पैदा भी नहीं हुए थे तब से वह राजनीति करते आ रहे हैं उन्होंने कहा कि 1986 में पहली बार वह सांसद बने थे तब से लेकर आज तक वह कई बार सांसद बन चुके हैं लेकिन उनके सफेद लिबास पर भ्रष्टाचार का एक भी छींटा नहीं लगा है सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि आसनसोल में जो चुनाव हो रहा है वह यहां के जनप्रतिनिधि के चुनाव के लिए हो रहा है ना कि किसी फिल्म के हीरो साइड हीरो या खलनायक के चुनाव के लिए हो रहा है उन्होंने साफ कहा कि टीएमसी के प्रत्याशी आते हैं और मंच पर खड़े होकर खामोश कहते हैं अगर वह इस तरह से सभी को खामोश कर देंगे तो लोग अपनी बात कैसे रख पाएंगे उन्होंने कहा कि वह खुद इस लोकसभा क्षेत्र के भूमिपुत्र हैं और एक भूमि कन्या भी चुनाव मैदान में है टीएमसी के जो प्रत्याशी हैं वह कौन है सब जानते हैं अब यहां के लोगों को यह चुनाव करना है उन्होंने कहा कि यहां पर सबसे बड़ी समस्या पानी की समस्या है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाखों करोड़ों रुपए पानी के लिए देते हैं ताकि लोगों के घर-घर में नल पहुंचे लेकिन यहां पर टीएमसी नेता वह पैसा चट कर जाते हैं। सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि उन्होंने फसलों की खेती की बात सुनी थी लेकिन यह बड़ी अजीब बात है कि यहां पर टीएमसी के नेता पैसों की खेती कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page