टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा पहुंचे आसनसोल रामकृष्ण मिशन लिया यहां के महाराज से आशीर्वाद:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र से टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा आज आसनसोल रामकृष्ण मिशन पहुंचे यहां पर उनके साथ उनकी पत्नी पूनम सिन्हा मंत्री मलय घटक भी थे। उन्होंने आसनसोल रामकृष्ण मिशन के पदाधिकारीयों तथा महाराज से मुलाकात की यहां पर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ भोजन किया इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पटना में उनके शिक्षा की शुरुआत वहां के रामकृष्ण मिशन स्कूल से ही हुई थी इसलिए रामकृष्ण मिशन से उनका एक बहुत पुराना रिश्ता है उन्होंने कहा कि आज यहां पर आकर उनको बहुत अच्छा लगा यहां का माहौल यहां के लोगों का आचरण उनको बेहद अच्छा लगता है और आज यहां पर आए हैं बार-बार आने की इच्छा है वहीं चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वह कभी अहंकार नहीं करते लेकिन उनको पूरा भरोसा है कि जिस तरह से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा बंगाल और आसनसोल लोकसभा क्षेत्र के लोगों के विकास के लिए काम किए गए हैं इससे एक बार फिर आसनसोल की जनता उनको आशीर्वाद देगी और इस बार पहले के मुकाबले कहीं ज्यादा मतों से उनको जीत हासिल होगी।












