मंत्री मलय घटक पहुंचे कुल्टी क्षेत्र के 102 नंबर वार्ड आदिवासी समाज से चुनाव बहिष्कार न करने का किया अनुरोध:
1 min read
कुल्टी :आसनसोल नगर निगम के 102 नंबर वार्ड अंतर्गत आदिवासी पाड़ा के निवासियों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का फैसला लिया था इनका कहना है कि उनके इलाके में कोई विकास का काम नहीं हुआ है कुल्टी इलाके में आने वाले इस क्षेत्र में ज्यादातर आदिवासी समुदाय के लोग रहते हैं इनका कहना है कि वहां पर माझिर थान सहित विकास के कई काम लंबित पड़े हैं लेकिन यहां पर विकास का कोई भी काम नहीं हुआ है जिस वजह से इन्होंने इस बार चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया है आज आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून तथा श्रम मंत्री मलय घटक यहां पहुंचे और उन्होंने यहां के आदिवासी समाज के लोगों के साथ बैठक की इस मौके पर उनके साथ पार्षद श्याम सोरेन भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि कुल्टी से उज्जवल चटर्जी टीएमसी की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़े थे लेकिन बहुत कम अंतर से वह हार गए थे यहां पर भाजपा के विधायक हैं एक विधायक को जो विकास करने के लिए राशि मिलती है उसे वह अपने तरीके से खर्च करते हैं जिस वजह से कई कार्य लंबित पड़ जाते हैं लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर यहां पर टीएमसी के प्रत्याशी को जीत मिलती है तो वह सांसद निधि से यहां के लंबित पड़े कार्यो को पूरा करेंगे उन्होंने यहां के लोगों से अनुरोध किया कि वह चुनाव का बहिष्कार ना करें और टीएमसी के समर्थन में ही मतदान करें।












