shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

वरिष्ठ माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने चलाया आसनसोल के रेलपार इलाके में जनसंपर्क अभियान:

1 min read

आसनसोल :वरिष्ठ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नेता मोहम्मद सलीम आज आसनसोल पहुंचे यहां पर उन्होंने इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जहांआरा खान के समर्थन में चुनाव प्रचार किया उन्होंने बालबोधन स्कूल से लेकर रेल पार तक यहां के वामपंथी और इंडिया गठबंधन के कांग्रेस समर्थकों के साथ एक रैली निकाली और लोगों के साथ बातचीत की उनके इस जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय वामपंथी और कांग्रेस नेता भी उपस्थित थे इसके उपरांत उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए मोहम्मद सलीम ने कहा कि नरेंद्र मोदी यह कह रहे हैं कि उनकी गारंटी है वह फिर से एक नई गारंटी दे रहे हैं जबकि उनकी पुरानी गारंटी फेल हो चुकी है उन्होंने गारंटी दी थी कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे उन्होंने विदेशों से काला धन वापस लाने की गारंटी दी थी उन्होंने हर साल 2 करोड़ नौकरियों की गारंटी दी थी लेकिन उनकी हर गारंटी फेल हो चुकी है और अब वह नई गारंटी लेकर आए हैं और कह रहे हैं कि वह सब कुछ ठीक करेंगे मोहम्मद सलीम ने कहा कि जब वह अपनी पुरानी गारंटी को पूरा करने में सफल नहीं हुए हैं तो लोग उन्हें फिर से विश्वास क्यों करें उन्होंने कहा कि बंगाल में आज एक भ्रष्ट सरकार चल रही है मुख्यमंत्री और उनके भतीजे तथा उनके साथ उनके सभी नेता मंत्री पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है क्योंकि ममता बनर्जी हर साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के मोहन भागवत को उपहार भेजती हैं उन्होंने कहा कि अभिषेक बनर्जी के जरिए भारत से मवेशी तस्करी बालू तस्करी के अलावा अन्य सभी प्रकार के दो नंबरी काम का पैसा विदेश जाता है अभिषेक बनर्जी के कुछ दोस्त पहले ही विदेश भाग चुके हैं और नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके विदेश भागने में मदद की है यही वजह है कि झारखंड के मुख्यमंत्री गिरफ्तार हो सकते हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री की गिरफ्तार हो सकते हैं लेकिन बंगाल की मुख्यमंत्री और उनके भतीजे पर सीबीआई हाथ नहीं डालती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page