टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में आसनसोल में टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का मेगा रोड शो:
1 min read
आसनसोल :तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आज आसनसोल में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व में पार्टी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक मेगा रोड शो का आयोजन किया गया इस दौरान अभिषेक बनर्जी के साथ एक बड़े वाहन में प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री मलय घटक पश्चिम बर्धमान जिले के टीएमसी अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती मेयर विधान उपाध्याय जमुरिया के विधायक हरे राम सिंह वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदसान दासु उपस्थित थे इनके अलावा पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम बड़े टीएमसी नेता और कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में समर्थक उपस्थित थे यह मेगा रोड शो आसनसोल के उषा ग्राम इलाके से शुरू हुआ और हाटन रोड तक जाएगा। इससे पहले अभिषेक बनर्जी का हेलीकॉप्टर उषा ग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान में उतरा और वहां से उनका काफिला रोड शो के लिए रवाना हुआ । इस मौके पर रास्ते के दोनों तरफ बड़ी संख्या में टीएमसी कार्यकर्ता और आम जनता उपस्थित थे अभिषेक बनर्जी ने इस रोड शो के दौरान नमस्कार कर और हाथ हिला कर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया अभिषेक बनर्जी के इस रोड शो को लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह देखा गया। आपको बता दें कि यह रोड शो आसनसोल सिटी बस स्टैंड तक जाएगा वहां पर इसी वहां पर खड़े होकर अभिषेक बनर्जी एक जनसभा को संबोधित करेंगे।












