टीएमसी के अस्थाई पार्टी ऑफिस के गिरने से एक साइकिल सवार घायल भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता पहुंचे घटनास्थल पर:
1 min read

आसनसोल :आसनसोल के धधका इलाके में स्थित मंगल पांडे सेतु के निकट अस्थाई रूप से बनाए गए तृणमूल कांग्रेस के एक पार्टी ऑफिस के गिर जाने से उसके पास से गुजर रहा एक साइकिल सवार बुरी तरह घायल हो गया घटना की सूचना पाकर भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता मौके पर पहुंचे और अन्य स्थानीय लोगों की मदद से घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा आपको बता दें कि इस इलाके में तृणमूल कांग्रेस का एक झोपड़ी नुमा अस्थाई पार्टी ऑफिस था कल की भारी बारिश यह अस्थाई पार्टी ऑफिस झेल नहीं पाया और आज यह गिर गया गौरव गुप्ता मौके पर पहुंचे उन्होंने बताया कि जब यह पार्टी ऑफिस गिर गया तो उसके पास से एक साइकिल सवार जा रहे थे वह इसकी चपेट में आ गए उनको चोट आई है। उनको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है












