shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
April 18, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने आसनसोल में पार्टी कार्यालय में किया संवाददाता सम्मेलन, भाजपा तथा तृणमूल कांग्रेस पर साधा निशाना:

1 min read

आसनसोल :मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश कमेटी के सदस्य मोहम्मद सलीम आज इंडिया गठबंधन के आसनसोल लोकसभा प्रत्याशी जहांआरा खान के लिए चुनाव प्रचार करने आसनसोल पहुंचे यहां पर उन्होंने अपकार गार्डन इलाके में स्थित मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यालय में एक प्रेस मीट की इस मौके पर यहां वरिष्ठ माकपा नेता पार्थ मुखर्जी सहित इस क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ वामपंथी नेता उपस्थित थे यहां पर मोहम्मद सलीम ने भाजपा और तृणमूल कांग्रेस दोनों की जमकर आलोचना की उन्होंने कहा कि आज संदेश खाली को लेकर मीडिया में बातें कही जा रही है लेकिन बहुत पहले ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के विधायक निरापद सरदार ने विधानसभा में इन्हीं सब मुद्दों को उठाया था और वहां पर महिलाओं पर जो अत्याचार किया जा रहा है उसके बारे में विधानसभा में अपनी बात रखने की कोशिश की थी लेकिन आज जो सोनाली गुहा भारतीय जनता पार्टी में है वह तब टीएमसी में थी और विधानसभा की डिप्टी स्पीकर थी तब वह निरापद सरदार के वक्तव्य के दौरान उनका माइक बंद कर दिया करती थीं वहीं जो शुभेंदु अधिकारी आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं तब वह टीएमसी में थे और तब उन्होंने कोई विरोध नहीं किया था उन्होंने कहा कि आज लोगों की बुनियादी समस्याओं को लेकर बातचीत नहीं हो रही है सिर्फ ऐसे मुद्दों को उछाला जा रहा है जिनका लोगों के रोजमर्रा के जीवन से कोई संबंध नहीं है महंगाई पर कोई बात नहीं हो रही बेरोजगारी पर चर्चा नहीं हो रही है लोगों के पास रोजगार नहीं है हर साल केंद्र सरकार द्वारा 2 करोड़ रोजगार की गारंटी दी गई थी उसे पूरा नहीं किया गया आसनसोल लोकसभा क्षेत्र में भी कारखाने बंद पड़े हैं कारखानों से प्रदूषण की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है लेकिन मीडिया में इन सब बातों पर चर्चा नहीं हो रही है मीडिया में उन्हीं बातों पर चर्चा हो रही है जिस पर भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस चर्चा करवाना चाहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page