बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में मेयर तथा विधायक विधान उपाध्याय के नेतृत्व में बांग्ला अभिनेत्रीयों को लेकर रोड शो:
1 min read
बाराबनी :आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए चुनाव प्रचार में अब ज्यादा दिन बचे नहीं है ऐसे में सभी राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव प्रचार को नई ऊंचाई तक ले जाने की कोशिश की जा रही है ताकि प्रचार में बचे चंद घंटों में वह ज्यादा से ज्यादा लोगों तक अपनी बात पहुंचा सके इसी क्रम में आज बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय विधायक और आसनसोल के मेयर विधान उपाध्याय के नेतृत्व में एक रोड शो निकाला गया इस रोड शो में बांग्ला फिल्मों और सीरियल की मशहूर अदाकारा कोशाली मुखर्जी तथा रीतिका सेन विशेष रूप से उपस्थित थी उन्होंने इस रोड शो में हिस्सा लिया इन दो अदाकाराओं को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी थी उन्होंने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों से आसनसोल लोकसभा केंद्र के टीएमसी में प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में मतदान करने की अपील की।












