झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक अमर बावरी ने आसनसोल में किया चुनाव प्रचार टीएमसी पर साधा निशाना:
1 min read
आसनसोल :झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक अमर बावरी आज आसनसोल में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे यहां पत्रकारों से बात करते हुए अमर बावरी ने राज्य में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि आज बंगाल में एक ऐसी सरकार चल रही है जो भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करती है जिसका सबसे बड़ा सबूत संदेश खाली है यहां पर जिस तरह से महिलाओं पर अत्याचार किया गया इसके बावजूद सिर्फ तुष्टीकरण के लिए आरोपियों को राज्य सरकार द्वारा संरक्षण प्रदान किया गया उन्होंने कहा कि अगर यहां की महिलाएं बहादुरी के साथ उन अत्याचारों के खिलाफ आंदोलन नहीं करती तो पूरे विश्व को संदेश खाली की सच्चाई पता नहीं चलती उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यहां की महिलाओं के साथ खड़ी है और उनको इंसाफ दिला कर रहेगी वही कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के लोगों के शरीर के रंग पर दिए गए बयान की तीव्र भर्स्तना करते हुए अमर बावरी ने कहा कि इससे कांग्रेस की मानसिकता पता चलती है और इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है उन्होंने दावा किया कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को करीब 30 सीटें प्राप्त होगी












