गुरुवार दोपहर की बारिश से आसनसोल के हाटन रोड इलाके में जल जमाव की स्थिति:
1 min read
आसनसोल :आज दोपहर को आसनसोल में हुई कुछ देर की बारिश की वजह से आसनसोल में हाटन रोड इलाके में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा यहां के स्थानीय लोगों का कहना है की हल्की सी भी बारिश होती है तो 46 47 और 48 नंबर वार्ड में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है जिससे लोगों को भारी दिक्कतें होती है उन्होंने कहा कि यहां पर चुनाव के दौरान सभी दलों के प्रत्याशी प्रचार के लिए आए थे यहां तक की मेयर भी यहां पर कई बार आ चुके हैं और आश्वासन दे चुके हैं कि जल जमाव की परेशानी से राहत मिलेगी लेकिन हल्की सी बारिश होती है और पानी जम जाता है उन्होंने कहा कि जिन्हें हम अपने वोट से चुनते हैं वह जनप्रतिनिधि आखिर क्या करते हैं कि लोगों को लगातार ऐसी परेशानियों का सामना करते रहना पड़ता है












