भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुकांतो मजूमदार ने सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में बर्नपुर में किया रोड शो:
1 min read
आसनसोल :जैसे-जैसे आसनसोल में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है सभी पार्टियों की तरफ से लगातार जोर-शोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है हैवीवेट नेताओं को लाकर आसनसोल में प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करवाए जा रहे हैं इसी क्रम में आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुकांतो मजूमदार ने बर्नपुर इलाके में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में चुनाव प्रचार किया इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया तथा इस क्षेत्र के तमाम भारतीय जनता पार्टी नेता कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित थे उन्होंने सड़क के दोनों तरफ खड़े भाजपा समर्थकों और अन्य लोगों का अभिवादन स्वीकार किया इसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश में ही नहीं बंगाल में भी लोग परिवर्तन चाहते हैं वह समझ गए हैं कि तृणमूल कांग्रेस भ्रष्टाचार में पूरी तरह से डूबी हुई है उनके नेता मंत्री भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ नहीं करना जानते इसलिए उन्होंने मन बना लिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में आसनसोल से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया को ही जीत दिलवाएंगे इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संदेशखाली को लेकर जिस तरह के फर्जी वीडियो जारी किए जा रहे हैं उससे यह साबित होता है कि तृणमूल कांग्रेस इस घटना को लेकर कितना डर गई है डॉक्टर सुकांतो मजूमदार ने कहा की राज्यपाल द्वारा राजभवन के अंदर के सीसीटीवी फुटेज लोगों के लिए जारी करने से अब लोगों को असलियत का पता चलेगा और टीएमसी के झूठ का पर्दाफाश हो जाएगा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब लोगों को यह बात समझ में आ गई है कि टीएमसी का मतलब ही चोर है और यह बात अब भारतीय जनता पार्टी नहीं सुप्रीम कोर्ट कह रही है उन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाले को संस्थागत घोटाला करार दिया है यानी इसमें पूरी संस्था और पश्चिम बंगाल राज्य सरकार मुख्यमंत्री सहित पूरा कैबिनेट जुड़ा हुआ है












