बंगाल बोर्ड के उच्च माध्यमिक के नतीजे निकले छात्रों ने छात्राओं से मारी बाजी:
1 min read
कोलकाता :इस साल के बंगाल बोर्ड के उच्च माध्यमिक के नतीजे आज निकल गए अलीपुरद्वार के मैक विलियम्स हाई स्कूल के छात्र अभिक दास पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर आए हैं उनको 496 अंक मिले हैं वहीं नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन के छात्र सौम्यदीप साहा 495 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर हैं मालदा रामकृष्ण विवेकानंद विद्या मंदिर के अभिषेक गुप्ता को 494 अंक मिले हैं वह इस बार के मेरिट लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं वहीं 493 अंक के साथ चंदन नगर की स्नेहा घोष और कोच बिहार की प्रतिची राय तालुकदार चौथे स्थान पर है। इस बार परीक्षा देने वाले 90% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं परीक्षार्थियों को 10 मई से मार्कशीट मिलना शुरू हो जाएगा इस साल उत्तीर्ण होने के दर में छात्रों ने छात्राओं से बाजी मार ली है आज दोपहर 3:00 बजे से वेबसाइट पर उच्च माध्यमिक का रिजल्ट आ जाएगा इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा के 69 दिन बाद रिजल्ट निकला है












