कुल्टी थाने की नियामतपुर फांड़ी की पुलिस ने चीनाकुड़ी हत्याकांड का किया पर्दाफाश:
1 min read
कुल्टी :आखिरकार बीस दिन बाद कुल्टी थाने की नियामतपुर पुलिस ने चीनाकुड़ी हत्याकांड मामले का पटाक्षेप कर दिया. कुल्टी थाना क्षेत्र के नियामतपुर चौकी क्षेत्र के चिनाकुरी के माइक्रोफाइनेंस व्यापारी उमाशंकर चौहान की हत्या की गयी थी. उमाशंकर के मैनेजर अविनाश यादव उफ रॉबिन ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी में लाखों का घोटाला किया था। उसने कंपनी के एक अन्य कर्मचारी राहुल बाउरी के साथ मिलकर मालिक को मारने की साज़िश रची । उन्होंने शिवनाथ और सुकू बाउरी से पैसे देकर उमाशंकर चौहान की हत्या करवाई।पुलिस ने सबसे पहले सुकू और शिबनाथ को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए दस दिनों की रिमांड पर लिया. कल उमाशंकर के मैनेजर अविनाश यादव और उसके डेटा एंट्री ऑपरेटर राहुल बाउरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. हालाँकि, अविनाश बीमार पड़ गए और उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल के पुलिस कक्ष में रखा गया












