आई एम ए हाउस में हुआ योग और ओम चांटिंग कंपटीशन का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल के आई एम ए हाउस में आज रौशनी योगा सेंटर की तरफ से एक योग और ओम चांटिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया जिला स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था यहां पर आसनसोल के भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेन्दु मुखर्जी सहित इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले कई बच्चे और उनके अभिभावक उपस्थित थे यहां पर विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जिन्होंने अपने योग कला का प्रदर्शन किया वही यहां पर ओम चांटिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया इस मौके पर प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया द्वारा इस प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया उन्होंने इस तरह के आयोजनों की तारीफ की। वहीं वरिष्ठ भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी ने भी इस तरह के आयोजनों की आवश्यकता पर जोर दिया और कहा कि आज की नई पीढ़ी को हमारी धरोहर के साथ जोड़े रखने के लिए इस तरह के आयोजन बेहद जरूरी है












