shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

लोकसभा चुनाव को देखते हुए टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने साधा ईसाई समुदाय के साथ जनसंपर्क:

1 min read

आसनसोल :जैसे-जैसे आसनसोल में मतदान की तारीख नजदीक आ रही है सभी राजनीतिक दलों द्वारा लगातार जोर-जोर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है और समाज के सभी वर्गों के लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की जा रही है इसी क्रम में आज तृणमूल कांग्रेस की तरफ से आसनसोल के रविंद्र भवन में ईसाई समुदाय के लोगों के क्रॉस फेस्टिवल के जरिए उनसे जनसंपर्क किया गया इस मौके पर फुल गोस्पेल चर्च के फादर सहित चर्च के तमाम लोग और ईसाई समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मौजूद थे उनके अलावा तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल उत्तर के विधायक और राज्य के कानून और श्रम मंत्री मलय घटक विष्णु देव नोनिया आसनसोल नगर निगम के एमएमआईसी गुरदास चटर्जी आदि उपस्थित थे यहां पर शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने वक्तव्य में बताया कि पिछली बार उपचुनाव में सिर्फ उनकी नहीं सभी की जीत हुई थी और इस बार भी ऊपर वाले के आशीर्वाद से उनको समाज के हर वर्ग का सहयोग मिलेगा और एक बार फिर टीएमसी की जीत होगी उन्होंने कहा कि वह हमेशा ईसाई समुदाय के साथ पहले भी रहे हैं और भविष्य में भी बने रहेंगे और उनकी कोई भी समस्या हो उसके निराकरण करने की कोशिश करेंगे उन्होंने कहा कि वह बेहद ईमानदारी से और साफ नीयत से काम करते हैं और यही वजह है कि उनको पूरा भरोसा है कि उनको समाज के हर वर्ग का आशीर्वाद मिलेगा वही मंत्री मलय घटक ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि उन्होंने जो भी वादे किए थे एक भी वादा पूरा नहीं हुआ उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो वह हर साल 2 करोड़ बेरोजगार युवाओं को नौकरी देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ उन्होंने कहा कि काला धन वापस आएगा लेकिन पिछले 10 सालों में 2014 से भी दोगुना काला धन इस देश से विदेश में चला गया उन्होंने कहा था कि हर व्यक्ति के अकाउंट में 15 लाख रुपए आएंगे लेकिन किसी के भी अकाउंट में एक भी पैसा नहीं आया इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने महंगाई कम करने की बात कही थी लेकिन आज महंगाई और बेरोजगारी अपने चरम पर है मलय घटक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों के लिए कोई काम नहीं करती जब चुनाव आता है तो वह लोगों को तरह-तरह के बहाने बनाकर विभाजित करती है और चुनाव जीत लेती है उनका कहना है कि अब लोग इस बात को समझ चुके हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी की हार पूरे देश में निश्चित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page