रानीगंज में डेकोरेटर के गोदाम में लगी आग लाखों के नुकसान की आशंका:
1 min read
रानीगंज :आसनसोल नगर निगम के 93 नंबर वार्ड अंतर्गत रानीगंज के तार बांग्ला इलाके के राजापारा में आज एक डेकोरेटर के गोदाम में भयानक आग लग गई जिससे इलाके में सनसनी फैल गई लाहा डेकोरेटर नामक इस डेकोरेटर के गोदाम में आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरे इलाके में फैल गई यह एक रिहायशी इलाका है ऐसे में यहां के लोगों में काफी डर पसर गया आपको बता दें कि यह आग इतनी ज्यादा थी कि इसे बुझाने के लिए दमकल की चार इंजन बुलाने पड़े 2 घंटे से भी ज्यादा समय के कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया लेकिन इस अग्निकांड की वजह से लोग काफी दहशत में है इस अग्निकांड में कोई हताहत नहीं हुआ लेकिन आशंका जताई जा रही है कि विश्वजीत लाहा नामक डेकोरेटर को काफी नुकसान हुआ है












