shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday
November 5, 2026

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide
file_00000000b4247208a6608831137125d0
IMG-20260623-WA0039

रोड शो के दौरान भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने बाराबनी के पूर्व विधायक मानिक उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण:

1 min read

बाराबनी :आसनसोल लोकसभा केंद्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने आज बाराबनी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित से इस मौके पर सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने राजनीति से लुप्त होती शिष्टाचार का परिचय दिया उन्होंने मेयर तथा यहां के विधायक विधान उपाध्याय के पिता और बाराबनी के पूर्व विधायक मानिक उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने मानिक उपाध्याय अमर रहे का नारा भी बुलंद किया वहीं दूसरी तरफ स्वर्गीय मानिक उपाध्याय के पुत्र मुकुल उपाध्याय ने भी शिष्टाचार का परिचय देते हुए अपने पिता के मित्र सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के पैर छूकर प्रणाम किया इस संदर्भ में सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया ने कहा कि यहां पर कोई राजनीति नहीं है एक समय था जब माणिक उपाध्याय और वह एक साथ इस जिले में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के खिलाफ राजनीतिक संघर्ष किया करते थे आज भले वह भाजपा के साथ है लेकिन वह आज भी मानिक उपाध्याय का उतना ही सम्मान करते हैं जितना पहले किया करते थे उन्होंने कहा कि आज अगर मानिक उपाध्याय हमारे बीच होते तो उनको यहां पाकर खुश होते और उन्हें बिना खाना खाए जाने नहीं देते वहीं स्वर्गीय मानिक उपाध्याय के पुत्र मुकुल उपाध्याय ने कहा कि आज सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया यहां आए थे वह उनके दिवंगत पिता के मित्र हैं इसलिए उन्होंने उनके पैर छूकर उनको प्रणाम किया उनका स्वागत किया लेकिन सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया जिस सांप्रदायिक पार्टी में है उसे वह कभी स्वीकार नहीं कर सकते

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page