शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में कुल्टी में ममता की जनसभा केंद्र सरकार पर जमकर बरसीं ममता:
1 min read
कुल्टी :आसनसोल से लोकसभा के टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में कुल्टी के नियामतपुर इलाके में किशोर संघ मैदान में आज टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने एक सभा की इस सभा के दौरान यहां पश्चिम बर्दवान जिले के तमाम बड़े टीएमसी नेता मौजूद थे इस दौरान ममता बनर्जी ने अपने चिर परिचित अंदाज में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार बंगाल को वंचित कर रही है मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न सरकारी परियोजनाओं का पैसा रोक दिया गया है उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने खुद मनरेगा के वंचित श्रमिकों का पैसा देना शुरू किया है ममता बनर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री बार-बार कहते हैं कि वह मुफ्त राशन दे रहे हैं जबकि सच्चाई यह है कि पिछले दो सालों में केंद्र सरकार द्वारा लोगों को मुफ्त राशन देने के लिए उनके हिस्से की राशि नहीं दी जा रही है पश्चिम बंगाल में लोगों को मुफ्त राशन देने का पूरा खर्च पश्चिम बंगाल सरकार उठा रही है वहीं महंगाई पर भी ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया ममता बनर्जी ने कहा कि तेल आटा चावल जैसे रोजमर्रा की चीजों के साथ-साथ जरूरी दवाई भी आज महंगी हो गई हैं लेकिन केंद्र सरकार को कोई फिक्र नहीं है मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को रोजगार नहीं दे पा रहे हैं लेकिन बंगाल में 26 000 शिक्षकों और गैर शिक्षकों की नौकरी उन्होंने खा लिया की वह ऐसा कभी नहीं होने देंगी और जिनकी नौकरियां गई है प्रशासन उनके साथ है मुख्यमंत्री ने कहा की आज नरेंद्र मोदी सरकार हर मामले में बंगाल को बदनाम करने की कोशिश कर रही है संदेशखाली मैं कल हथियार बरामद हुए थे लेकिन उस अभियान में सिर्फ केंद्रीय जांच एजेंसियां या केंद्रीय एजेंसियां ही थी स्थानीय पुलिस को उसमें सम्मिलित नहीं किया गया था इस बात की क्या गारंटी है कि जो हथियार कल वहां से मिले हैं वह इन्हीं एजेंसियों द्वारा वहां ले जाकर नहीं रखे गए थे उन्होंने कहा कि यहां पर एक छोटी सी भी घटना होती है तो ऐसा दिखाया जाता है कि बंगाल में युद्ध छिड़ गया है। ममता बनर्जी ने साफ कहा कि इस तरह से केंद्रीय जांच एजेंसियों के जरिए बंगाल को नहीं जीता जा सकता और बंगाल की जनता चुनाव में लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा को इसका जवाब देगी वहीं विकास के मुद्दे पर ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधी चुनौती देते हुए कहा कि अगर आंकड़े देखे जाएं तो विकास के मुद्दे पर बंगाल के आंकड़े उनके शासनकाल में भारत के आंकड़ों से कहीं बेहतर हैं। उन्होंने साफ कहा कि उन्होंने अपने जीवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा झूठ बोलने वाला और नहीं देखा है और भाजपा जैसे जुमलेबाज पार्टी भी नहीं देखी है उन्होंने इस जनसभा में आए लोगों से अनुरोध किया कि अगर बंगाल के विकास को इसी तरह से बरकरार रखना है तो आने वाले लोकसभा चुनाव में टीएमसी प्रत्याशी को ही वोट देना होगा












