shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday shilpanchaltoday

Asansol Times

Asansol Times News

WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.44 AM
WhatsApp Image 2025-05-17 at 11.36.45 AM
WhatsApp Image 2025-05-05 at 10.37.07
WhatsApp Image 2024-12-02 at 3.16.11 PM
g1
G2
logo
rajhans FNL
asn
WhatsApp Image 2023-11-13 at 3.05.53 PM
IMG-20220308-WA0001
IMG-20220314-WA0011
Slide

आसनसोल के चुनावी जनसभा से ममता बनर्जी ने भरी हुंकार कहा होगा भाजपा का सुपड़ा साफ:

1 min read

आसनसोल :आज आसनसोल लोकसभा केंद्र में टीएमसी सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दो जगहों पर प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में चुनावी सभा की कुल्टी में चुनावी सभा करने के उपरांत वह सीधे आसनसोल के उषा ग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा करने आ गई यहां पर भी कुल्टी की ही तरह ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी और केंद्र सरकार पर अपना निशाना साधा उन्होंने कहा कि आज केंद्र में एक ऐसी सरकार चल रही है जो जनविरोधी है उनके शासनकाल में आज देश में महंगाई बेरोजगारी चरम पर है लोग हाहाकार कर रहे हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी को इसकी कोई फिक्र नहीं है वह सिर्फ लोगों को धर्म के नाम पर विभाजित करके अपने राजनीति कर रहे हैं ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य में टीएमसी सरकार जब विकास कार्यों को जोर शोर से कर रही है तब भारतीय जनता पार्टी और केंद्रीय सरकार बंगाल को वंचित करने के लिए तमाम तरीके अपना रही है उन्होंने कहा कि मनरेगा प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कई योजनाओं के पैसे केंद्र सरकार द्वारा रोक दिया गया है ममता बनर्जी ने कहा कि ऐसा करके भी भाजपा टीएमसी को डरा नहीं पाएगी मुख्यमंत्री ने कहा कि 2011 में जब बंगाल में टीएमसी की सरकार बनी थी तब से आसनसोल का विकास हुआ है यहां पर विश्वविद्यालय बना है आसनसोल में जिला बना है नए रास्ते बने हैं इसके अलावा ऐसे कई कार्य हुए हैं जिससे यहां के लोगों का जीवन स्तर सुधरा है लेकिन भाजपा को वह सब नहीं दिखता वह सिर्फ लोगों को बांटने की राजनीति करती है ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा लोगों को रोजगार नहीं दे पाती जबकि भाजपा की वजह से करीब 26000 युवाओं की नौकरी चली गई मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनके पास अभी भी 10 लाख नौकरियां हैं लेकिन भाजपा की वजह से वह नौकरियों में नियुक्ति नहीं कर पा रही हैं क्योंकि जब भी वह नियुक्ति करती हैं भाजपा और उनके साथी अदालत में जाकर नियुक्तियों में अड़चन पैदा कर देते हैं ममता बनर्जी ने भाजपा पर करारा प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के नेता कहते हैं की लक्ष्मी भंडार बंद कर देंगे अगर उनमें हिम्मत है तो बंद करके दिखाएं बंगाल की महिलाएं इसका माकूल जवाब देंगी। कुल्टी की तरह आसनसोल की जनसभा से भी ममता बनर्जी ने संदेश खाली की घटना पर संदेह व्यक्त करते हुए कहा की केंद्रीय एजेंसीयों ने स्थानीय पुलिस को बताएं बिना वहां पर तलाशी अभियान चलाया और कहा जा रहा है कि वहां से हथियारों का बहुत बड़ा जखीरा बरामद हुआ है उन्होंने कहा कि इस बात के क्या सबूत है कि वह हथियार वहां से बरामद हुए हैं यह भी तो हो सकता है कि उन हथियारों को वहां पर लाकर रखा गया था और चुनाव के दिन टीएमसी को बदनाम करने के लिए केंद्रीय एजेंसियो द्वारा बरामदगी का नाटक किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भारतीय लोकतंत्र पर इस देश की जनता को गर्व था लेकिन जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से भारत में लोकतंत्र खतरे में आ गया है आज पूरे विश्व में भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों के ढलान पर जाने पर देश की बदनामी हो रही है लेकिन नरेंद्र मोदी या भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता उनको किसी भी तरह चुनाव जीतने से मतलब है ममता बनर्जी ने साफ कहा की बंगाल में भारतीय जनता पार्टी को रोकने के लिए तृणमूल कांग्रेस ही काफी है और एकमात्र उनकी पार्टी ही बंगाल में भाजपा को रोक सकती है उन्होंने लोगों से अपील की की आने वाले लोकसभा चुनाव में मतदान के दिन टीएमसी के अलावा किसी भी अन्य पार्टी को वोट ना दें क्योंकि एकमात्र टीएमसी ही भाजपा को बंगाल में करारा जवाब दे सकती है उन्होंने कहा कि बंगाल ही नहीं देश की जनता ने यह मन बना लिया है कि इस बार के चुनाव में भाजपा को राजनीतिक रूप से पूरी तरह से साफ कर देना है उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा की पिछली बार बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा नेताओं का कहना था कि अबकी बार 200 पार लेकिन चुनाव के जब नतीजे आए तो देखा गया कि उनको 80 सीटें भी नहीं मिलीं। ममता बनर्जी ने कहा कि अब भाजपा नेता यह दावा कर रहे हैं कि उनको 400 से ज्यादा सीट इस बार के लोकसभा चुनाव में मिलेगी लेकिन उनका कहना है कि इस बार भाजपा को 200 से भी कम सीटें मिलेंगी। आसनसोल के उषा ग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान में ममता बनर्जी के इस जनसभा के दौरान टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा उनकी पत्नी पूनम सिन्हा मंत्री मलय घटक आसनसोल नगर निगम के डिप्टी मेयर अभिजीत घटक पश्चिम वर्धमान जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष और पांडवेश्वर के विधायक नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती जमुड़िया के विधायक हरे राम सिंह और रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी वरिष्ठ टीएमसी नेता वी शिवदासन दासु एमएमआईसी सुब्रत अधिकारी सहित पश्चिम बर्धमान जिले के तमाम टीएमसी नेता और विभिन्न शाखा संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page