कुल्टी में ममता की जनसभा से पहले बैठने के इंतजाम को लेकर हंगामा:
1 min read
कुल्टी :कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी द्वारा टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में किए जाने वाले चुनावी सभा से पहले बैठने के इंतजाम को लेकर सभा स्थल पर व्यापक हंगामा पसर गया बोरो चेयरमैन रवि लाल टुडु ने कहा कि यह चुनावी सभा कुल्टी में हो रही है एक आदिवासी बहुल इलाके में हो रही है लेकिन मंच पर आदिवासी समाज के किसी व्यक्ति को बैठने की इजाजत नहीं है उन्होंने कहा कि मंच पर हर एक वर्ग के नेता बैठे हुए हैं लेकिन आदिवासी समाज के किसी को मंच पर बैठने की अनुमति नहीं है इसको लेकर उनके समर्थकों द्वारा काफी देर तक विक्षोभ दिखाया गया रवि लाल टुडू का कहना है कि कुल्टी में यह सभा हो रही है ऐसे में बाहर के लोगों द्वारा यह तय किया जा रहा है कि मंच पर कौन बैठेगा कौन नहीं यह माना नहीं जा सकता उन्होंने कहा कि मंच पर हर वर्ग के नेता बैठे हुए हैं लेकिन सिर्फ आदिवासी समाज के प्रतिनिधि को ही मंच पर बैठने की अनुमति नहीं है यह बहुत दुर्भाग्य की बात है हालांकि घटना के बाद मेयर विधान उपाध्याय वहां पहुंचे और उन्होंने समझा बुझाकर मामले को शांत किया जा पत्रकारों ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि कोई बड़ी बात नहीं है सभी ममता बनर्जी को नजदीक से देखना चाहते हैं बस इसी वजह से यह सारा माजरा हुआ था












