87 नंबर वार्ड के पार्षद तरुण चक्रवर्ती ने लिया उषाग्राम बायज हाई स्कूल मैदान में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दौरे की तैयारीयों का जायजा:
1 min read
आसनसोल :आगामी 27 अप्रैल को राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आसनसोल के उषा ग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान में टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए आ रहीं हैं इसे लेकर आसनसोल में प्रशासन की तरफ से सभी प्रकार की तैयारी की जा रही हैं आज आसनसोल नगर निगम के 87 नंबर वार्ड के टीएमसी पार्षद तरुण चक्रवर्ती भी उषा ग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान पहुंचे उन्होंने भी यहां पर चल रही तैयारीयों का निरीक्षण किया इस बारे में पत्रकारों से बात करते हुए तरुण चक्रवर्ती ने कहा कि 27 अप्रैल को ममता बनर्जी चुनाव प्रचार के लिए उषा ग्राम बॉयज हाई स्कूल मैदान आ रहीं हैं यहां पर सभी प्रकार की तैयारी कर ली गई है उन्होंने कहा कि यहां पर गर्मी को देखते हुए पानी की भी व्यवस्था रहेगी तरुण चक्रवर्ती ने कहा कि ममता बनर्जी की सभा में 30 हजार से ज्यादा लोगों के यहां जुटने की संभावना है।












