आसनसोल दक्षिण थाने की बड़ी कामयाबी खोए हुए या चोरी हुए मोबाइलों को किया उनके असली मालिकों के सुपुर्द:
1 min read


आसनसोल :आज आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू के नेतृत्व में 35 व्यक्तियों को उनके चोरी हुए या खोए हुए मोबाइल वापस कर दिए गए। इस मौके पर कौशिक कुंडू के अलावा आसनसोल दक्षिण थाने के और भी अधिकारी उपस्थित थे आपको बता दें कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से *फिरे पावा* नाम से एक परियोजना चलाई जा रही है इसके तहत इस क्षेत्र में जिन लोगों के मोबाइल खो जाते हैं या चोरी हो जाते हैं उनके थाने में शिकायत दर्ज करने पर पुलिस द्वारा जांच शुरू की जाती है इसके बाद जब यह मोबाइल मिल जाते हैं तब उनको उनके असली मालिकों को दे दिया जाता है आज इस परियोजना के तहत 35 व्यक्तियों को उनके मोबाइल वापस किए गए जो कुछ महीने पहले या तो चोरी हो गए थे या खो गए थे इस बारे में कौशिक कुंडू ने बताया की आसनसोल दक्षिण थाने के प्रोबेशनल सब इंस्पेक्टर संदीप दास को इन मोबाइलों को तलाश करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और उन्होंने अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाते हुए इन खोए हुए या चोरी हुए मोबाइलों को ढूंढ निकाला और आज इन्हें इनके असली मालिकों को दिया जा रहा है उन्होंने कहा कि आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से लगातार इस क्षेत्र को और ज्यादा सुरक्षित बनाने की कोशिश जारी है और आज जो यह मोबाइल वापस किए जा रहे हैं वह इसी का एक हिस्सा है वहीं मोबाइल वापस पाकर उनके असली मालिक बेहद खुश थे उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाना तथा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तारीफ की और कहा की पुलिस अधिकारियों ने जिस तत्परता के साथ उनके मोबाइल ढूंढने में सफलता पाई है वह काबिले तारीफ है उन्होंने आसनसोल दक्षिण थाने के प्रभारी कौशिक कुंडू सहित पूरी टीम को धन्यवाद दिया












