आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने नगर निगम द्वारा गार्बेज टैक्स के नए नियम का किया विरोध:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के सचिव शंभूनाथ झा ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है इस पत्र के जरिए उन्होंने आसनसोल नगर निगम द्वारा गार्बेज टैक्स लगाए जाने का सख्त विरोध किया है। उन्होंने इस पत्र की कॉपी नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय मंत्री फिरहाद हकीम और आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी को भी भेजा है। इस पत्र में उन्होंने कहा कि पहले ट्रेड लाइसेंस बनने में दिक्कत हो रही थी अब जबकि यह प्रक्रिया शुरू हुई है तो आसनसोल नगर निगम द्वारा नया फरमान जारी कर दिया गया है और वह व्यापारियों पर गार्बेज टैक्स लगाने का फरमान है उन्होंने कहा कि आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स इसका तीव्र विरोध करता है उन्होंने कहा कि अगर आसनसोल नगर निगम द्वारा इस नियम को वापस नहीं लिया जाता तो व्यापारी सड़कों पर उतरकर इसका विरोध करेंगे शंभू नाथ झा ने आसनसोल नगर निगम के इस नए फैसले पर हैरानी जताते हुए कहा कि ऐसा लग रहा है कि आसनसोल नगर निगम अब शहर का विकास करने के बजाय व्यापारियों का दमन करने पर उतारू हो गया है उन्होंने निगमायुक्त से अनुरोध किया कि वह जल्द से जल्द इस गार्बेज टैक्स को वापस लें।













