गोविन्दपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो हुआ दर्दनाक हादसा पांच की मौत
1 min read
आसनसोल टाइम्स : मंगलवार को धनबाद के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर स्थित हिंद होटल के पास हुए एक सड़क हादसे में एक बच्चे दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गयी । प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार एक स्वीफ्ट डिजायर करीब 200 किलोमिटर प्रति घंटे की रफ्तार से एक पुल की तरफ आ रही थी । तीव्र गति के कारण यह कार अनियंत्रित होकर लगभग सौ फीट उड़कर पुल के दुसरे छोर पर आकर गिरी । घटना के कारण कार में सवार चालक एक बच्चे दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी । घटना की जानकारी मिलते ही गोविन्दपुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल मौके पर पंहुच गई । आखिरकार स्थानीय लोगों और हाईड्रा की मदद से सभीको कार से बाहर निकाला गया ।














