आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के वाइस चेयरमैन ड अमिताभ बासु की अगुवाई में निगम की एक टीम ने किया आसनसोल बाजार का दौरा
1 min read
आसनसोल टाइम्स : आसनसोल नगर निगम के प्रशासनिक बोर्ड के वाइस चेयरमैन ड अमिताभ बासु औ कमिश्नर नितिन सिंघानिया की अगुवाई में आज निगम की एक टीम ने आसनसोल बाजार इलाके का दौरा किया । इस टीम के सदस्यों ने आसनसोल बाजार में फुटपाथ का जायजा लिया । ड बासु ने कहा कि आज के निरीक्षण के दौरान उन्होंने देखा कि कई हाकरों ने फुटपाथ पर कुछ इस तरह से दुकान लगा ली है कि फुटपाथ चलना असंभव हो गया है । ऐसे में लोगों को मजबुरी में मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है । उन्होंने कहा कि आज के निरीक्षण के दौरान एक चीज और देखी गई कि आसनसोल के गीर्जा मोड़ के पास हाकरों के लिए जो दुकानें बनाईं गईं थी उनमें से ज्यादातर दुकानें बंद हैं । इतना ही नहीं उनका दुकानों को जिनको दिया गया था उन्होंने अपनी दुकानों को किराए पर चढ़ा दिया था और खुद फुटपाथ पर हाकरी कर रहें है । साथ ही कई दुकानों के ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य फीस 2008 से लंबित हैं । ड अमिताभ बासु ने कहा कि गीर्जा मोड़ के पास हाकरों के लिए 537 दुकाने बनाईं गईं थीं जिनमें से ज्यादातर दुकानें बंद है । उन्होंने बताया कि आज के निरीक्षण के बाद एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी जिससे आने वाले समय में इस समस्या का समाधान निकल सके













