कुल्टी के नियामतपुर में शत्रुघ्न सिन्हा का रोड शो:
1 min read
कुल्टी :टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन के कल कुल्टी विधानसभा क्षेत्र के नियामतपुर इलाके के विभिन्न हिस्सों में टीएमसी की तरफ से रोड शो किया गया। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के अलावा मेयर विधान उपाध्याय डेप्युटी मेयर अभिजीत घटक कुल्टी के पूर्व विधायक तथा जिला टीएमसी चेयरमैन उज्ज्वल चैटर्जी भी उपस्थित थे। एक खुली जीप में सवार होकर इन्होंने नियामतपुर इलाके के विभिन्न हिस्सों का दौरा किया और लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। टीएमसी के स्टार प्रत्याशी को देखने के लिए रास्ते के दोनो तरफ टीएमसी कार्यकर्ताओं के साथ साथ आम लोगों की भी भीड़ जुटी थी।












