वर्ल्ड हेरिटेज डे के उपलक्ष पर आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह नेतृत्व में निकली साइकिल रैली:
1 min read
आसनसोल :वर्ल्ड हेरिटेज डे के मौके पर आज आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम चेतनानंद सिंह के नेतृत्व में एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया साइक्लोथान के नाम से आयोजित इस ए साइकिल रैली में डीआरएम चेतनानंद सिंह सहित आसनसोल रेलवे डिवीजन के सभी वरिष्ठ अधिकारी और अन्य कर्मचारियों ने खुद साइकिल चला कर रैली में शिरकत की आफिसर्से क्लब से यह रैली शुरू हुई पहले यह स्टेशन गई स्टेशन पर कुछ देर रुकने के उपरांत रैली डूरंड भवन पहुंची कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डीआरएम चेतनानंद सिंह ने कहा कि आज वर्ल्ड हेरिटेज डे है यानी की हमारे आसपास जो भी पुराने धरोहर की चीजें हैं उनके रखरखाव के बारे में लोगों को जागरूक करने का दिन है उन्होंने कहा कि आसनसोल रेलवे डिवीजन में भी ऐसे कई पुराने भवन और संस्थान है जो हेरिटेज की सूची में आते हैं उन्होंने आसनसोल रेलवे स्टेशन सहित इस क्षेत्र में तमाम ऐसे भवनों का हवाला दिया जो 100 डेढ़ सौ साल पुराने हैं जो हेरिटेज की श्रेणी में आते हैं और उनका रखरखाव अति आवश्यक है उन्होंने कहा कि इस साइकिल रैली के माध्यम से रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता को भी इन हेरीटेज भवनों के बारे में जागरूक किया जा रहा है उन्होंने कहा कि सरकार भी चाहती है कि इन हेरीटेज भवनों का रखरखाव अच्छे से किया जाए और उसी सोच को ध्यान में रखते हुए इस साइकिल रैली का आयोजन किया गया है












