बर्नपुर के नरसिंह बांध में एक घर में लगी आग:
1 min read
बर्नपुर :बर्नपुर के नरसिंह बांध इलाके में कल शाम एक घर में आग लग गई। खबरों के मुताबिक उस समय घर पर कोई नहीं था। घर के सदस्य किसी शादी के अनुष्ठान में गए हुए थे । जब पड़ोसियों ने इस अग्निकांड को देखा तो उन्होंने सबसे पहले खुद ही आग बुझाने की कोशिश शुरू की । इस बीच दमकल को खबर दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग को पूरी तरह से बुझा दिया । घर की मालकिन किरण नामक एक महिला ने बताया कि आज जब लगी तब घर में कोई नहीं था। उनके पति भी बर्नपुर से बाहर हैं । उनका कहना था कि उनकी समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे आग लग गई। इस घटना में कोई हताहत तो नही हुआ लेकिन घर को नुकसान हुआ है। सूत्रों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी होगी।












