भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में आसनसोल में निकली विशाल रैली:
1 min read
आसनसोल :आसनसोल लोकसभा केंद्र के लिए 13 मई को मतदान किया जाएगा उससे पहले सभी राजनीतिक दलों द्वारा लगातार जोर-शोर से प्रचार किया जा रहा है सभी राजनीतिक दलों की कोशिश है कि जनसंपर्क पर ज्यादा जोर दिया जाए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचा जा सके और आने वाले लोकसभा चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी से दो कदम आगे रह सके इसी क्रम में आज आसनसोल लोकसभा केंद्र से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया के समर्थन में एक विशाल रैली निकाली गई इस रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे जो बाइकों पर सवार होकर आसनसोल के उषा ग्राम स्टेट बस डिपो से भगत सिंह मोड तक गए रैली में भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह अहलूवालिया भाजपा जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय भाजपा नेता कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यहां पर इन भाजपा समर्थकों के बीच अपने प्रत्याशी को लेकर जोश देखने लायक था यहां पर देशभक्ति मूलक और राष्ट्रीय भावना से लवरेज गाने बजाए जा रहे थे रैली में हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे यह रैली आसनसोल के उषा ग्राम स्टेट बस डिपो से शुरू हुई और भगत सिंह मोड़ तक गई












