एचएलजी हॉस्पिटल में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन:
1 min read
आसनसोल :गर्मी के मौसम में जिला ब्लड बैंक में वैसे भी रक्त की काफी कमी हो जाती है इस कमी का पूरा करने के लिए आज एचएलजी अस्पताल में एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस रक्तदान शिविर के आयोजन में बर्नपुर सोशल वेलफेयर कमेटी वॉलंटरी ब्लड डोनर्स नामक संगठन का भी योगदान रहा इस मौके पर 40 यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रह किया गया दरअसल गर्मी के मौसम में आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्त की भारी कमी हो जाती है और इस साल चुनाव का भी माहौल है ऐसे में रक्तदान शिविरों का आयोजन काफी कम हो गया है जिसे देखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया यहां से 40 यूनिट से ज्यादा रक्त संग्रह किया गया। इस मौके पर यहां रक्तदान आंदोलन के अगुआ प्रवीर धर रक्तदान से जुड़े एक और विशिष्ट व्यक्ति बिलाल खान आसनसोल जिला अस्पताल के ब्लड बैंक के प्रभारी संजीत चटर्जी सहित एचएलजी अस्पताल के तमाम अधिकारी उपस्थित थे












